नई दिल्ली. लगातार 6वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है. आज डीजल की कीमत में 32 से 34 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत 28 से 29 पैसे तक बढ़ी है. दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. दिल्ली में पेट्रोल का दाम 88.73 जबकि मुंबई में 95.21 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है. वहीं, दिल्ली में डीजल 79.06 रुपए तो मुंबई में 86.04 रुपए में मिलेगा. चेन्नई में पेट्रोल 95.21 रुपए और डीजल 84.16 रुपए लीटर तथा कोलकाता में पेट्रोल 90.01 रुपए और डीजल 82.65 रुपए लीटर तक पहुंच गया है. छह दिनों के दौरान पेट्रोल के दाम में 1.80 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल में 1.97 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई.
http://एएनआर योजना : फेंसिंग पोल इतना जर्जर कि खाली करते वक्त टूट कर बिखर रहा
बता दें कि रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और बाकी कई चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल IOC आपको सुविधा देता है कि आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. आपके मोबाइल पर तुरंत आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आ जाएगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOC अपनी वेबसाइट पर देता है.










