नई दिल्ली. पांच महीने की मासूम बच्ची तीरा कामत मुंबई के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है, उसके माता-पिता उसकी जिंदगी बचाने के लिए काफी जद्दोजहद कर रहे हैं. दरअसल तीरा को एसएमए- टाइप1 बीमारी है और इलाज के लिए 22 करोड़ के Zolgensma नाम के इंजेक्शन की जरूरत है. डॉक्टर का कहना है कि इस बीमारी के कारण इंजेक्शन नहीं लगने पर बच्ची की जिंदगी सिर्फ 18 महीने तक ही बच सकती है, यही कारण है कि अमेरिका से मंगाया गया इंजेक्शन बच्ची के लिए काफी जरूरी है.
http://कुत्तों के काटने से चीतल शावक की मौत, पीएम के बाद अंतिम संस्कार
बच्ची के परिवार ने करीब 16 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं. इसके लिए बच्ची के पिता ने सोशल मीडिया पर एक पेज बनाया और इस पर क्राउड फंडिंग शुरू कर दी. यहां अच्छी प्रतिक्रिया मिली और अब तक करीब 16 करोड़ रुपए इकट्ठा हो चुके हैं. अब परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही इंजेक्शन अस्पताल आ जाएगा. वहीं इस पर करीब 6 करोड़ रुपए टैक्स अलग से चुकाना होता है लेकिन महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की चिट्ठी पर पीएम नरेंद्र मोदी ने टैक्स माफ कर दिया है.
http://युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, युवक ने किया सरेंडर









