আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IndvsEng : दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 555/8

Published on: February 6, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 8 विकेट गंवाकर 555 रन बना लिए हैं. कप्तान जो रूट ने शानदार 218 रन बनाए. वहीं बेन स्टोक्स ने 82 तो सिबली ने 87 रनों का योगदान किया. डॉम बेस 28 रन और जैक लीच 6 रन बनाकर नॉटआउट रहे.  भारत की ओर से इशांत, बुमराह, अश्विन, नदीम को 2-2 विकेट मिले. रूट की 377 गेंद में 218 रन की मैराथन पारी खेली. रूट के करियर की यह पांचवीं दोहरी शतकीय पारी है. बेन स्टोक्स ने रूट का बखूबी साथ निभाते हुए 82 रन बनाए. चौथे विकेट के लिए रूट और स्टोक्स ने 124 रन की साझेदारी की. स्टोक्स ने 82 रन बनाए. वह शाहबाज नदीम को स्लॉग स्वीप खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे.

http://IRCTC ने शुरू की ऑनलाइन बस बुकिंग सर्विस, डिस्काउंट भी मिलेगा

चेतेश्वर पुजारा ने डीप में उनका कैच लपका. स्टोक्स के आउट होने के बाद 23 वर्षीय युवा बल्लेबाज ओली पोप क्रीज पर उतरे. उन्होंने 34 रनों की पारी खेली और कप्तान जो रूट के साथ पांचवें विकेट लिए 86 रन जोड़े. पोप को अश्विन ने पगबाधा आउट किया. पोप के आउट होने के बाद रूट भी क्रीज पर ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके. रूट का महत्वपूर्ण विकेट शाहबाज नदीम ने लिया. इशांत शर्मा ने दूसरे दिन के तीसरे सेशन में बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्होंने लगातार दो गेंदों पर जोस बटलर (30) और जोफ्रा आर्चर (0) को बोल्ड मारा. एक समय लग रहा था कि टीम इंडिया आज इंग्लैंड को ऑलआउट कर देगी लेकिन जैक लीच और डॉम बेस जम गए. दोनों खिलाड़ियों के बीच 9वें विकेट के लिए 66 गेंदों में 30 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

http://श्वेता तिवारी ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now