আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IRCTC ने शुरू की ऑनलाइन बस बुकिंग सर्विस, डिस्काउंट भी मिलेगा

Published on: February 6, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने अपनी बस बुकिंग सर्विस की शुरुआत की है. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक IRCTC ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि IRCTC पहले से ही ऑनलाइन रेल और फ्लाइट टिकट बुकिंग के बिजनेस में है. अब ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए ऑनलाइन बस बुकिंग की शुरुआत की जा रही है. इसकी शुरुआत देशभर में 29 जनवरी से ही कर दी गई है. आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुकिंग की जा सकेगी. उम्मीद है कि मार्च के पहले हफ्ते तक बस बुकिंग सर्विस को IRCTC मोबाइल ऐप में भी ऐड कर दिया जाएगा. इससे ग्राहक मोबाइल के जरिए भी बस टिकट बुक कर पाएंगे.

http://श्वेता तिवारी ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें वायरल

जारी किए गए स्टेटमेंट के मुताबिक IRCTC ने ग्राहकों को ऑनलाइन बस बुकिंग सर्विस देने के लिए 22 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए 50,000 से ज्यादा स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट और प्राइवेट बस ऑपरेटर्स के साथ साझेदारी की है. ऑनलाइन बस बुकिंग वाले इस नए फीचर के जरिए ग्राहक कई तरह के बस देख पाएंगे और ट्रैवल करने के लिए अपनी पसंद का बस सेलेक्ट कर पाएंगे. साथ ही यूजर्स रूट, सुविधाएं, रिव्यू, रेटिंग्स और बस की तस्वीर भी देख पाएंगे. बस की बुकिंग के दौरान पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट्स भी सेट कर पाएंगे. साथ ही बुकिंग के दौरान ग्राहकों को जारी बैंक और ई-वॉलेट डिस्काउंट्स का भी फायदा मिलेगा.

http://Oppo A15s का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now