रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्व. चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण की घोषणा की. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मेडिकल कॉलेज को शासकीय मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी. इसके लिए कैबिनेट में जल्द ही प्रस्ताव लाया जाएगा तथा अन्य प्रक्रिया आरंभ की जाएगी. मुख्यमंत्री आज दुर्ग जिले के कचांदुर में स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त आशय की घोषणा की. उल्लेखनीय है कि चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के संचालन में दिक्कत होने के चलते प्रबंधन ने सरकार से प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन की बेहतरी को देखते हुए सरकार से इस कॉलेज का अधिग्रहण आग्रह किया था.
http://गार्डों को बंधक बनाकर लाखों रुपए से भरी तिजोरी ले भागे बदमाश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर कहा कि दुर्ग जिले में मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने के लिए स्व# चंदूलाल चंद्राकर का सपना था कि यहां मेडिकल कॉलेज खुले, इस पर डॉ एपी चन्द्राकर से उनकी लंबी चर्चा हुई थी और इसके पश्चात क्षेत्र का पहला मेडिकल कॉलेज खुला था. अभी इस मेडिकल कॉलेज के संचालन में कुछ दिक्कतें आ रही थी और प्रबंधन ने अपनी दिक्कतें शासन से साझा की थी. उन्होंने कहा कि स्व. चंदूलाल चंद्राकर का देखा गया यह सपना फले फुले इसे आगे बढ़ाए रखना है. मुख्यमंत्री इस मौके पर स्व. चंदूलाल चंद्राकर से जुड़ी हुई स्मृतियों को साझा किया. उन्होंने कहा कि स्व. चंदूलाल चंद्राकर हमेशा जमीन से जुड़े रहे. उन्होंने लगातार विदेश यात्राएं की लेकिन अपना छत्तीसगढ़िया स्वभाव नहीं छोड़ा. जब भी विदेश जाते, अपने साथ दातुन लेकर जाते अपने साथ ठेठरी खुरमी लेकर जाते. वे विशाल व्यक्तित्व के धनी थे.
http://पंजाबी कुड़ी बन उर्वशी रौतेला ने मारी आंख, वीडियो वायरल






