আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गार्डों को बंधक बनाकर लाखों रुपए से भरी तिजोरी ले भागे बदमाश

Published on: February 2, 2021
---Advertisement---

धमतरी. एक देशी शराब दुकान में बदमाश गार्डों को बंधक बनाकर रुपए से भरी तिजोरी लेकर भाग गए. तिजोरी में करीब 6 लाख रुपए बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार मगरलोड में देशी शराब की दुकान में सोमवार देर रात करीब 1.30 बजे 7-8 बदमाशों ने धावा बोल दिया. इससे पहले बदमाशों ने दुकान के बिजली कनेक्शन भी काट दिया. इस दौरान दुकान में दो गार्ड ड्यूटी पर थे. मुंह पर कपड़ा बांधे और हाथों में तलवार, चाकू लिए बदमाशों ने दोनों गार्ड को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया. बाद दुकान का ताला तोड़कर वहां रखी तिजोरी लेकर भाग गए. घटना की जानकारी मंगलवार सुबह लग सकी. बाद मौके पर एसपी सहित अन्य अफसर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि दुकान में लगी तिजोरी में एक दिन की शराब बिक्री की रकम रखी थी. पुलिस ने गार्डों से पूछताछ की है.

http://पंजाबी कुड़ी बन उर्वशी रौतेला ने मारी आंख, वीडियो वायरल

राजधानी के कलेक्टोरेट उद्यान परिसर में निःशुल्क योग कक्षाएं शुरू

रायपुर. समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की पहल पर राजधानी रायपुर के घड़ी चौक के पास, कलेक्टोरेट उद्यान परिसर में एक फरवरी से निःशुल्क योग कक्षाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं. यहां योग आयोग की मास्टर ट्रेनर पूनम शुक्ला द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक योग सिखाया जाएगा. रायपुर शहर के नागरिक उद्यान में निःशुल्क योग सीख सकते हैं. उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के कारण कलेक्टोरेट गार्डन में चल रही योग कक्षा बंद कर दी गई थी. योग के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के उद्देश्य से नशामुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस के अवसर पर समाज कल्याण मंत्री तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कलेक्टोरेट गार्डन में प्रतिदिन निःशुल्क योग प्रशिक्षण शुरू करने की घोषणा की थी.

http://6000mAh बैटरी के साथ Poco M3 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now