नई दिल्ली. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आएदिन वह अपने हॉट फोटो और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं. उर्वशी की खूबसूरती पर फैंस हमेशा ही फिदा रहते हैं. अब उर्वशी रौतेला का ऐसा रूप सामने आया है जिसे देखकर आप प्रिया प्रकाश वॉरियर के चर्चित वायरल वीडियो को भूल जाएंगे. इस वीडियो में उर्वशी रौतेला पंजाबी कुड़ी के अवतार में नजर आ रही हैं. उन्होंने एक पंजाबी सलवार सूट पहना हुआ है, जिस पर लंबी चोटी और उसमें परांदा भी लगाया हुआ है.
http://6000mAh बैटरी के साथ Poco M3 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
हैवी ज्वैलरी के साथ उर्वशी का लुक बेहद प्यारा नजर आ रहा है. मैं तेरा मैं तेरा गाने पर उर्वशी कमाल के एक्सप्रेशन दे रही हैं. वीडियो में वो पहले आंख मारती हैं और फिर अपनी लंबी चोटी को घुमाते हुए नजर आ रही हैं. उनके एक्सप्रेशन देखने लायक हैं. उर्वशी रौतेला की यह अदा उनके फैंस को इतनी पसंद आ रही है कि इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. उर्वशी ने इस पोस्ट में शानदा कैप्शन भी लिखा है- तुम ब्रह्मांड का जादू हो. देखिए वीडियो-
http://बुमराह ने उतारी कुंबले के गेंदबाजी एक्शन की नकल, वायरल हो रहा वीडियो










