आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज दिनभर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग आज बन रहा है. सुबह लगभग 9 बजे चंद्रमा राशि बदलकर सिंह से कन्या में प्रवेश कर चुके हैं. चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 1 फरवरी सोमवार
माघ कृष्ण चतुर्थी संध्या 6:25 तक
मेष : कार्यक्षेत्र में सफलता व उपहार की प्राप्ति होगी. रुके कार्य पूर्ण होंगे. प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
वृष : विवाद हो सकता है. फैसला जल्दबाजी में न लें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. शत्रु सक्रिय रहेंगे.
http://दिल्ली कांग्रेस का प्रस्ताव, राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से बनाया जाए पार्टी अध्यक्ष
मिथुन : राजकीय कोप का सामना करना पड़ सकता है. विवाद न करें. कुसंगति से धन हानि होगी.
कर्क : शत्रु भय होगा. पैसों की आवक बढ़ेगी. निवेश शुभ रहेगा. सम्मान मिलेगा. रुके कार्य पूर्ण होंगे.
सिंह : धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. राजकीय सहयोग मिलेगा. लाभ में वृद्धि होगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.
कन्या : उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है. जोखिम व विवाद टालें.
तुला : शारीरिक कष्ट, बाधा संभव है. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. रुके कार्य बनेंगे. शत्रु झुकेंगे.
वृश्चिक : रोजगार बढ़ेगा. मकान-दुकान के काम बनेंगे. फायदे का सौदा हो सकता है. यात्रा में सावधान रहें.
धनु : काम के प्रति समपर्ण होगा. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. आनंद, प्रसन्नता व थोड़ी बेचैनी रहेगी.
मकर : भागदौड़ रहेगी. शारीरिक कष्ट संभव है. विवाद को सूझबूझ से टालें. व्यवसाय मध्यम रहेगा. धैर्य रखें.
कुंभ : रुके कार्य बनेंगे. मान व धनार्जन होगा. भागदौड़ रहेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें. पुराना रोग उभर सकता है.
मीन : प्रसन्नता रहेगी, व्यवसाय ठीक चलेगा. विवेक का प्रयोग करें, शत्रु परास्त होंगे. क्रोध न करें. चिंता हो सकती है.
http://निया शर्मा ने लहंगा-चोली में कराया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें वायरल











