नई दिल्ली. दिल्ली कांग्रेस ने राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा के लिए रविवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई. इसमें कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और भविष्य की नीतियों पर आवश्यक विचार विमर्श भी हुआ. इस बैठक में तीन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए. इनमें राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने का अनुरोध किया गया और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की गई.
केन्द्र सरकार बनाए 3 कृषि कानूनों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने जारी बयान में कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली में संगठन को मजबूत करने के लिए मिल-जुलकर ताकत के साथ से काम करना होगा. बयान में कहा गया है कि दिल्ली कांग्रेस ने कहा कि आज राहुल गांधी जैसे गतिशील और शक्तिशाली नेता की जरूरत है, उनके नेतृत्व में सांप्रदायिक, सत्तावादी व अलोकतांत्रिक ताकतों का मुकाबला करके देश को विनाश के रास्ते पर जाने से रोका जा सकेगा.
http://निया शर्मा ने लहंगा-चोली में कराया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें वायरल









