नई दिल्ली. गुजरात के सूरत में डंपर ने सड़क के पास फुटपाथ पर सो रहे 18 मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें से 15 की मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि मरने वाले सभी मजदूर राजस्थान के रहने वाले है. फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. साथ ही लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि सूरत में किम-मांडवी रोड पर एक बेकाबू डंपर ने सड़क के किनारे सो रहे 18 मजदूरों को कुचल दिया. हादसा रात 12 बजे के आसपास हुआ. दरअसल, तेज रफ्तार से जा रहे डंपर चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश करते हुए गन्ने से लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी.
http://मुख्यमंत्री जगदलपुर, गृहमंत्री महासमुंद में करेंगे ध्वजारोहण
टक्कर के कारण डंपर चालक ने स्टीयरिंग व्हील पर नियंत्रण खो दिया और डंपर फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर पलट गया. इस हादसे में सड़क किनारे सो रहे 13 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर है, जिसमें 2 की अस्पताल में मौत हो गई. सूरत हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि सूरत में ट्रक दुर्घटना के कारण जान का नुकसान दुखद है. मेरी सांत्वना शोक संतप्त परिवारों के साथ है. प्रार्थना है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हों. पीएम ने मुआवजे का भी ऐलान किया. मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी.
http://श्रद्धा आर्या ने ब्लैक साड़ी में ढाया कहर, देखिए तस्वीरें









