नई दिल्ली. सीरियल कुंडली भाग्य में प्रीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर ब्लैक साड़ी में कुछ तस्वीरें साझा की हैं. इन फोटोज में श्रद्धा का कातिलाना अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है. यही कारण है कि उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं. दरअसल, श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं.
http://भारत ने पहली पारी में बनाए 336 रन, ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी 21/0
उन्होंने कैप्शन में लिखा- सोशल मीडिया डीटॉक्स प्लान ठीक उसी तरह हैं जैसे आपकी बेहतर डायट के प्लान. आप हमेशा उसे अलगे मंडे से शुरु करना चाहते हैं. इन फोटोज में श्रद्धा काली साड़ी पहने सिजलिंग पोजी देती दिखाई दे रही हैं. श्रद्धा की इस साड़ी पर सिल्वर रंग की कलाकारी दिखाई दे रही है. श्रद्धा आर्या ने अपनी साड़ी वाले लुक को सिल्वर रंग की ज्वैलरी के साथ पूरा किया है. उन्होंने कानों में बड़े-बड़े झुमके पहन रखे हैं और अपने बाल खुले रखे हैं. श्रद्धा आर्या की इन तस्वीरों पर फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. हर कोई उनके इस देसी अवतार पर फिदा नजर आ रहा है. देखिए तस्वीरें-
http://राम को काल्पनिक मानने वालों को हिसाब मांगने का अधिकार नहीं : साय










