नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट की सीरीज का आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है. मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 328 रन का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में चौथा दिन स्टंप्स तक भारत ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 4 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा (4) और शुभमन गिल (0) नाबाद हैं. टी ब्रेक के बाद बारिश के कारण खेल शुरू होने में देरी हुई. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान की पारी को 294 रन पर समेटने में ज्यादा समय नहीं लगाया. इसके साथ ही मेजबान ने भारत के सामने जीत के लिए 328 रनों का लक्ष्य रखा.
http://तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे गिरी, दो चोटिल
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 369 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 336 रन ही बना सकी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 294 रन बनाए. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 33 रन की बढ़त मिली थी. इस आधार पर 328 रन का लक्ष्य दिया. दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 55 रन बनाए. भारत के लिए दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने 5 विकेट लिए. शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट झटके. वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया.
http://छत्तीसगढ़ में गठित होगा तेलघानी बोर्ड, मुख्यमंत्री ने की घोषणा











