महासमुंद. छत्तीसगढ़ में तेलघानी बोर्ड का गठन किया जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को साहू समाज के संभाग स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन, पत्रिका विमोचन एवं अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए यह घोषणा की. तेलघानी बोर्ड के गठन से इस कार्य से जुड़े लोगों को एक नई पहचान मिलेगी और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि साहू समाज प्रगतिशील समाज है. इस समाज ने शिक्षा सहित अन्य सामाजिक क्षेत्रों में सदैव अग्रणी कार्य किया है. कोरोना काल में भी सभी समाजों ने आगे बढ़कर काम किया. हमारे राज्य के सभी समाज की खूबी यह है कि हर परिस्थितियों के हिसाब से वे अपने आप को ढाल लेते हैं.
http://‘सत्ता-मद में चूर जनप्रतिनिधियों का आचरण लोकतांत्रिक मर्यादा के लिए ख़तरा’
उन्होने इस मौके पर तेलघानी बोर्ड बनाने की घोषणा की. इसके बनने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, साथ ही मुख्यमंत्री ने समाज की माँग पर रायपुर संभाग के पाँचों जिले रायपुर, महासमुन्द, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपए देने की घोषणा भी की. कार्यक्रम की अध्यक्षता गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने की. जिले के साहू समाज द्वारा महासमुंद में पहली बार संभाग स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में तीन पुस्तकों का विमोचन किया. इनमें साहू समाज के नोनी बाबू परिचय पुस्तक, सिरपुर ऐतिहासिक धरोहर एवं हमर पुलिस हमर संग शामिल हैं. मुख्यमंत्री और अतिथियों ने समाजिक कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया.
http://रायगढ़ की डॉ. स्नेहा मिसेज इंडिया वर्ल्ड के सेमीफाइनल में







