नई दिल्ली. एक्टर सोनू सूद ने अपना म्यूजिक वीडियो डेब्यू कर लिया है. वे सिंगर-एक्ट्रेस सुनंदा शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं. सोनू सूद अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल फ्रंट पर भी आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने पागल नहीं होना नाम के गाने से अपना म्यूजिक वीडियो डेब्यू कर दिया है. ये एक सैड सॉन्ग है जिसमें वे सुनंदा शर्मा के साथ परफॉर्म करते नजर आए हैं. गाने को देख फैन्स इमोशनल हो रहे हैं. गाने को बड़ी खूबसूरती से फिल्माया गया है. इसे सुनंदा ने ही गाया है. गाने की लिरिक्स जानी ने लिखी हैं और म्यूजिक Avvy Sara ने दिया है.
http://नई शर्तों को लेकर झुका WhatsApp, नहीं होगा किसी का अकाउंट डिलीट
गाना रिलीज के साथ ही तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर छा गया है. गाने की खास बात ये है कि ये सुनंदा का पहला सैड सॉन्ग है. सिंगर अधिकतर तड़क-भड़क वाले गाने ही गाती हैं. आमतौर पर जैसे वीडियो सॉन्ग्स सुनंदा के रहते हैं उससे उनका ये गाना जरा हटकर है. बता दें कि सुनंदा के गाने सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर होते हैं. वहीं सोनू सूद की बात करें तो एक्टर के पास इस समय कुछ प्रोजेक्ट्स हैं. वे अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज में अहम किरदार प्ले करते नजर आएंगे. वहीं दूसरी तरफ वे आचार्य नाम की तेलुगु फिल्म में नजर आएंगे. सोनू के पास 2 तमिल फिल्में भी हैं.
http://कोरोना वैक्सीनेशन प्रारंभ, उमेश और किरण को लगा पहला टीका










