नई दिल्ली. अपनी नई सेवा शर्तों को लेकर पूरी दुनिया में किरकिरी होने के बाद WhatsApp ने यूजर्स के हित में बड़ा फैसला लिया है. वाट्सऐप ने अपनी नई सेवा शर्तों को स्वीकार करने की अवधि को अगले तीने महीने के लिए टाल दिया है. ऐसे में जिन लोगों ने WhatsApp की नई शर्तों को स्वीकार नहीं किया है, उनके अकाउंट 8 फरवरी को डिलीट नहीं होंगे. वाट्सऐप ने अपने एक ब्लॉग में कहा है कि हमने यूजर्स से नई पॉलिसी के जरिए कहा था कि नई सेवा शर्त स्वीकार नहीं करने पर 8 फरवरी को अकाउंट डिलीट कर दिए जाएंगे.
http://कोरोना वैक्सीनेशन प्रारंभ, उमेश और किरण को लगा पहला टीका
लेकिन अब हम अपनी नई शर्तों को अगले तीन महीने के लिए टाल रहे हैं. ऐसे में किसी भी यूजर्स का अकाउंट डिलीट नहीं होगा. वाट्सऐप ने ट्वीट करके भी इस बात की जानकारी दी है. वाट्सऐप ने कहा है कि हम चाहते हैं कि यूजर्स को नई शर्तों को पढ़ने और समझने का पूरा वक्त मिले. हम नई शर्तों को लेकर सभी तरह की दुविधाओं और अफवाहों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं.
http://बारिश के कारण तीसरे सेशन का खेल धुला, भारत का स्कोर 62/2










