আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना वैक्सीनेशन प्रारंभ, उमेश और किरण को लगा पहला टीका

Published on: January 16, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य आज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभ हुआ. इस अवसर पर संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष राजा देवेंद्र बहादुर सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे. आज प्रातः से ही कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारी में स्थानीय एसडीएम राकेश कुमार गोलछा एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ तारा अग्रवाल सक्रिय थे. साढ़े दस बजे से प्रारम्भ होने वाला वैक्सीन कार्यक्रम अतिथियों के विलम्ब से आने के कारण दोपहर करीब 12 बजे प्रारम्भ हुआ. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोविड वैक्सीन केंद्र के बाहर पहले परिचय पत्र देखकर वेरिफिकेशन किया जा रहा था.

बाद वैक्सीन लगवाने वाले का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद वैक्सीन कक्ष में ले जाकर इंजेक्शन के माध्यम से वैक्सीन दी जा रही है. वैक्सीन देने के बाद नए अस्पताल के ही एक कक्ष में 30 मिनट ऑब्जर्वेशन में रखकर छोड़ा जा रहा है.आज पिथौरा के स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई जा रही वैक्सीन में पहली वैक्सीन उमेश दीवान (पुरुष) एवं किरण कुमारी सूर्ये (महिला) को लगाया गया. बाद इन पंक्तियों के लिखे जाने तक करीब आधा दर्जन स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाने के बाद इनका ऑब्जर्वेशन भी पूर्ण हो चुका. किसी को भी कोई साइड इफेक्ट नहीं होने से वैक्सीन लगवाने वाले कर्मी उत्साह से आगे आ रहे हैं.

http://बारिश के कारण तीसरे सेशन का खेल धुला, भारत का स्कोर 62/2

आज 100 का टारगेट : बीएमओ

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ तारा अग्रवाल ने बताया कि आज शासन के निर्देशानुसार कुल 100 स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा रही है. सभी पात्र कर्मियों को उनके मोबाइल पर मैसेज भेजे गए हैं.

वैक्सीन कार्यक्रम सुचारू : एसडीएम

एस डी एम श्री गोलछा ने बताया कि आज एक दिन में कुल 100 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जा रही है. कल वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी. बाद परसो से शासन के निर्देशानुसार वैक्सीन लगाने का कार्य पिथौरा क्षेत्र के छह केंद्रों में किया जाएगा.

http://‘कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली किसानों की आड़ में सत्ताबल और कपटपूर्ण राजनीतिक आचरण का शर्मनाक प्रदर्शन’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now