नई दिल्ली. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट गंवाकर 94 रन बनाए लिए हैं. अजिंक्य रहाणे (1) और चेतेश्वर पुजारा (9) क्रीज पर हैं. जीत के लिए अभी भी 309 रन की जरूरत है. भारत ने शुभमन गिल (31) और रोहित शर्मा (52) का विकेट गंवाया. ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा पारी में जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट लिए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 312 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी और पहली पारी में 94 रन की लीड मिलाकर भारत के सामने जीत के लिए 407 रनों का लक्ष्य रखा. पहली पारी में शतक जड़ने वाले स्टीव स्मिथ ने दूसरी पारी में 81 रन बनाए. उनके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 73 रनों की पारी खेली.
http://16 जनवरी से लगेगा कोरोना का टीका, स्वास्थ्यकर्मियों को पहले दी जाएगी वैक्सीन
दूसरी पारी का आकर्षण कैमरन ग्रीन की पारी रही. अपना तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे ग्रीन ने 8 चौके और चार छक्कों की बदौलत 84 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से नवदीप सैनी और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो जबकि जसप्रीत बुमराह व मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 338 रन बनाए थे. स्टीव स्मिथ ने 131, मार्नस लाबुशेन ने 91 और पहला टेस्ट खेल रहे विल पुकोवस्की ने 62 रनों की पारी खेली. भारत की पहली पारी सिर्फ 244 रनों पर ही सिमट गई. भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा औ शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने चार विकेट चटकाया जबकि तीन भारतीय बल्लेबाज रन आउट हुए.
http://सभी छोटे-बडे़ कार्यकर्ताओं को मिलेगा बराबर सम्मान : रवि निषाद











