आचार्य चाणक्य ने अपने नीति ग्रंथ चाणक्य नीति में लोगों के कल्याण के लिए कई सूत्र नीतियों के रूप में बताएं हैं. चाणक्य नीति के अनुसार, कुछ विशेष प्रकार के लोगों को कभी भी धन की कमी नहीं होती है. ये लोग सर्वगुण संपन्न होते हैं.
मजबूत इरादों वाला
एक सफल व्यक्ति वही होता है जो अपने इरादों का पक्का और मेहनती होता है ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं. पर इसके विपरीत जो लोग आज के काम को कल पर टालते हैं, ऐसे लोगों के पास धन कभी नहीं आता है. चाणक्य कहते हैं कि सफलता में आलस बड़ी बाधा है. यह इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है.
http://चाणक्य नीति : लगातार मिल रही है असफलता तो अपनाएं ये टिप्स, होंगे सफल
ईमानदार
जो व्यक्ति किसी लालच या स्वार्थ के कारण अपना स्वभाव नहीं बदलते हैं ऐसे व्यक्ति कभी भी गरीब नहीं होते हैं. ऐसे लोग न केवल दिल से अमीर होते हैं बल्कि मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा इन पर बरसती है. इंसान को कभी भी स्वार्थ के लिए अपना स्वभाव नहीं बदलना चाहिए. व्यक्ति को हर इंसान के साथ समान आचरण और बर्ताव करना चाहिए.
विनम्र
चाणक्य नीति के अनुसार, विनम्र स्वभाव के व्यक्ति जल्दी सफलता हासिल करते हैं. दरअसल, व्यक्ति का दूसरों के साथ कैसा बर्ताव है, यह भी उसकी सफलता को तय करता है. ऐसे में व्यक्ति को व्यवहार को लेकर बड़ा ही सतर्क और सजग रहना चाहिए.
धन को सही से खर्च करने वाला
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धन व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि करता है. धन को आवश्यकता के आधार पर ही खर्च करना चाहिए. इसके साथ ही भविष्य के लिए हमेशा धन की बचत करनी चाहिए. थोड़ी-थोड़ी मात्रा में निवेश करके भी धन को सुरक्षित रखा जा सकता है.
http://चाणक्य नीति : ऐसे लोगों से दूर रहती हैं लक्ष्मी, धनवान बनने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
बुरी आदतों से दूर रहने वाला
बुरी आदतें व्यक्ति को हमेशा बुरे परिणाम की ओर ले जाती हैं. इसलिए चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ये कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा गलत आदतों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. गलत आदतें व्यक्ति को कभी भी सफल और धनवान नहीं बनने देती हैं.
दान-पुण्य करने वाला
चाणक्य नीति के अनुसार मंदिर में दान करने से ईश्वरीय कृपा बरसती है और धन देने वाले व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. इसके साथ ही समय-समय पर मंदिर में धन देने वाले व्यक्ति के घर कभी दरिद्रता नहीं आती है.
http://चाणक्य नीति : किसी पर भरोसा करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
SBI ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, घर बैठे ही मिलेगी ये सुविधाएं https://t.co/VzSQGHxg6H
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 4, 2021
अक्षरा सिंह के नए गाने का धमाल, नागिन डांस से बनाया दीवाना https://t.co/eNGUeItcgn
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 6, 2021
108MP कैमरे के साथ Mi 10i भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://t.co/xV48EanqPw
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 5, 2021
मौनी रॉय ने ब्लैक ड्रेस में दिखाया स्टाइलिश अंदाज, सनसेट के बीच यूं दिया पोज https://t.co/WlLLntSRZZ
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 2, 2021











