नई दिल्ली. टीम इंडिया को तीसरे टेस्ट से पहले एक बड़ा झटका लगा है, स्टार बल्लेबाज केएल राहुल चोट के चलते बचे हुए दोनों टेस्ट मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. शनिवार को टीम इंडिया के अभ्यास सत्र के दौरान मेलबर्न (एमसीजी) में नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए उनकी बाईं कलाई पर मोच आई है. इसके बाद उन्हें मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से बाहर होना पड़ा. यह विकेटकीपर-बल्लेबाज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेष दो टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएगा. केएल राहुल को पूरी तरह से ठीक होने में लगभग तीन सप्ताह लगेंगे. राहुल अब भारत लौटेंगे और बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब की प्रक्रिया से गुजरेंगे.
http://VIDEO : सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’ का ट्रेलर रिलीज
सीरीज का तीसरा टेस्ट सिडनी में 7 जनवरी से खेला जाएगा, जबकि चौथा और आखिरी मैच ब्रिस्बेन में 15 जनवरी से होगा. केएल राहुल को एडिलेड और मेलबर्न में खेले गए टेस्ट में मौका नहीं मिला था. यह सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है. बता दें कि इस सीरीज के दौरान चोटिल होने वाले राहुल तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. पहले टेस्ट मैच के दौरान मोहम्मद शमी चोटिल होकर सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए थे, इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच के दौरान तेज गेंदबाज उमेश यादव चोटिल हो गए थे.
http://अजगरबहार और बरपाली बनेंगे तहसील, बिसाहू दास महंत के नाम पर होगा कोरबा मेडिकल कॉलेज











