আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

श्मशान घाट की छत गिरने से 18 की मौत, सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

Published on: January 3, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. गाजियाबाद में रविवार को बारिश की वजह से श्मशान घाट की छत गिरने से एक बड़ा हादसा सामने आया है. हादसे में करीब डेढ़ दर्जन लोग श्मशान घाट के छत के नीचे दबे बताए जा रहे हैं. मौके पर जिला प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू के लिए पहुंच गई. गाजियाबाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने हादसे में 18 लोगों के मौत की पुष्टि की है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना थाना मुरादनगर क्षेत्र का है. जहां एक श्मशान में एक वृद्ध की मौत के बाद अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों के ऊपर छत गिर गई.

http://मकान की दीवार ढही, दबने से पोते की मौत, दादा की हालत गंभीर


हादसे करीब दो दर्जन लोग श्मशान घाट के छत के नीचे दबकर घायल हो गए. बताया जा रहा है कि मुरादनगर थाना क्षेत्र के ही डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसके बाद अंतिम संस्कार में कई लोग पहुंचे थे. इस दौरान अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी. उसी दौरान जो लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे वह श्मशान घाट के ही एक लेंटर के नीचे खड़े हुए थे. अचानक लेंटर भरभराकर गिर गई जिसमें करीब दो दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

http://सब्जी कैरेटों की आड़ में 72 लाख रुपए का सिगरेट का परिवहन करते दो गिरफ्तार



चश्मदीदों के मुताबिक अब तक 18 की मौत हो चुकी है. इधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घटना दुखद है मेरी संवेदना शोक संतप्त परिजनों के साथ है. इसके अलावा मंडल आयुक्त मेरठ और आईजी रेंज मेरठ को मौके पर जाकर घटना की रिपोर्ट देने का आदेश दिया है. ज़िलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद मौके पर हैं और राहत कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराएं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now