महासमुंद. कोमाखान पुलिस ने टेमरी फारेस्ट नाका के पास सब्जी कैरेटों की आड़ में अवैध सिगरेट का परिवहन करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 60 बोरियों में भरे 120 कार्टून गोल्ड स्टीफ सिगरेट बरामद की है. जब्त सिगरेट की कुल कीमत 72 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 102 जाफौ के तहत कार्रवाई कर रही है. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आज यहां कंट्रोल रूम में पत्रकारों को बताया कि समस्त थाना, चौकी प्रभारियों को जिले की सीमा पर गांजा, अवैध शराब और मादक पदार्थों के परिवहन को लेकर सघन जांच के निर्देश दिए गए थे.
http://मिस्ड कॉल से बुक होगा एलपीजी सिलिंडर, अभी सेव करें ये नंबर
आज मुखबिर से सूचना मिली कि ओड़िशा से धूम्रपान सामग्री का परिवहन किया जा रहा है जो ओड़िशा से महासमुंद के रास्ते रायपुर ले जाने की तैयारी है. सूचना पर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई तभी ओड़िशा की ओर से आइशर वाहन क्रमांक ओडी 02 एवाय 8394 को टेमरी फारेस्ट नाका के पास रोका गया. जांच के दौरान उसमें सब्जी के खाली कैरेट दिखाई दिए. इन कैरेटों कोहटाने पर प्लास्टिक की सफेद बारियां पाई गई उनकी तलाशी के दौरान 60 बारियों में पाई गई प्रत्येक बारियों में दो कार्टून एवं प्रत्येक कार्टून में 48 पैकेट तथा एक पैकेट में 25 नग गोल्ड स्टीफ सिगरेट का डिब्बा पाया गया. प्रत्येक डिब्बे की कीमत 50 रुपए अंकित है.
http://प्रेमी ने किया प्रपोज, खुशी में फिसला पैर और पहाड़ से 650 फीट नीचे जा गिरी लड़की
जिसकी कुल कीमत 72 लाख रुपए होना पाया गया. संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनुविभागीय अधीक्षक लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान उमाकांत तिवारी, रनसाय मिरी एवं संतोष सांवरा द्वारा की गई. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाहन में सवार चालक खुर्दा जिला खुर्दा ओड़िशा निवासी आलोक प्रधान पिता गतिकृष्ण प्रधान (28) और परिचालक जय देवसिंग चंदन पिता सुखलदेव (19) के पास उक्त सिगरेट की बोरियों का कोई वैध दस्तावेज नहीं था. सिगरेट के अलावा परिवहन में प्रयुक्त पांच लाख रुपए का वाहन भी जब्त कर लिया गया है.
कोरोना वैक्सीन पर खुशखबरी, कोविशील्ड और कोवैक्सीन की इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी https://t.co/FyY6alhYFb
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 3, 2021







