नई दिल्ली. एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका को प्रपोज करना भारी पड़ गया. खुशी में प्रेमिका का पैर फिसल गया और वो पहाड़ी से 650 फीट नीचे गहरे चट्टान पर जा गिरी. घटना ऑस्ट्रिया के कारिन्थिया इलाके की है जहां एक जोड़े के लिए यह प्यार का पल किसी भयावह सपने में बदल गया. प्रेमी ने जैसे ही शादी के लिए प्रपोज किया लड़की ने खुशी में सिर हिलाया और इसी दौरान उसका पैर फिसल गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 साल के एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को कारिन्थिया में प्रपोज किया. इसी दौरान लड़की प्रपोजल स्वीकार करने के बाद फल्कर्ट पहाड़ से फिसल कर गिर गई. यह घटना 27 दिसंबर को हुई थी. यह प्रेमी जोड़ा एक दिन पहले ही पहाड़ पर ट्रेकिंग करने आया था.
http://कोरोना वैक्सीन पर खुशखबरी, कोविशील्ड और कोवैक्सीन की इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी
650 फीट नीचे गिरने के बाद भी लड़की बच गई क्योंकि भारी बर्फबारी के कारण नीचे बर्फ जमी हुई थी जिससे उसे बहुत ज्यादा चोट नहीं आई. वहीं प्रेमिका को बचाने के लिए युवक भी कूद गया था लेकिन 50 फीट नीचे जाने के बाद वो एक चट्टान के बीच फंस गया और उसकी भी जान बच गई. हालांकि इस दौरान लड़के का पैर टूट गया. द डेली मेल के मुताबिक, पहाड़ से गिरने के बाद लड़की एक झील के पास बेहोश पड़ी हुई थी. एक पर्यटक ने उसे देखने के बाद सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी. उसके बाद दोनों प्रेमी-प्रेमिका का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों की जान बच गई और उन्हें सिर्फ फ्रैक्चर हुआ है.
http://मौनी रॉय ने ब्लैक ड्रेस में दिखाया स्टाइलिश अंदाज, सनसेट के बीच यूं दिया पोज









