नई दिल्ली. BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार सुबह अपने घर के जिम में वर्कआउट करने के दौरान गांगुली को सीने में दर्द हुआ. बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की कि 48 वर्षीय सौरव गांगुली को एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता है. डॉक्टर्स ने बताया है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है. गांगुली को एंजियोप्लास्टी से गुजरना होगा.
http://महिला SI ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- यह मेरी करनी का फल
हालांकि डॉक्टर्स ने ये भी बताया है कि चिंता की कोई बात नहीं है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. अस्पताल ने डॉक्टर सरोज मंडल के साथ तीन डॉक्टर का बोर्ड बनाया है, जो अब एंजियोप्लास्टी करेंगे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने सौरव गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. ममता बैनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा- यह सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्के कार्डिक अरेस्ट का सामना करना पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके जल्द स्वस्थ होने कामना. मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं.’
http://स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान- पूरे देश में फ्री मिलेगी कोरोना की वैक्सीन
Sad to hear that @SGanguly99 suffered a mild cardiac arrest and has been admitted to hospital.
Wishing him a speedy and full recovery. My thoughts and prayers are with him and his family!
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 2, 2021











