नई दिल्ली. यूपी के बुलंदशहर में एक महिला सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वह अनूप शहर कोतवाली में पदस्थ थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला सब इंस्पेक्टर आरजू पवार का घर शामली जिले में है और वो बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर थाने में तैनात थीं. वह किराए के मकान में तीसरी मंजिल पर अनूपशहर क्षेत्र में ही रह रही थी. वह रोज मकान मालकिन के साथ खाना खाती थी. शाम 7 बजे मकान मालकिन ने खाने के लिए उनको आवाज लगाई थी लेकिन उन्होंने कुछ देर में आने की बात कही.
http://स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान- पूरे देश में फ्री मिलेगी कोरोना की वैक्सीन
रात 9 बजे तक जब महिला खाना खाने नीचे नहीं आई और लगातार उनके फोन की रिंग बज रही थी और फोन रिसीव नहीं किया जा रहा तो मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो वह अंदर से बंद था. मकान मालिक ने परिजनों को जानकारी दी, तब भी कमरे को खुलवाने प्रयास किया लेकिन कमरा नहीं खोला गया. तभी पुलिस को सूचना दी गई. कमरे को रोशनदान के सहारे खोला गया. अंदर जाकर देखा तो महिला सब इंस्पेक्टर का शव पंखे से लटका हुआ था और एक सुसाइड नोट भी पीछे छोड़ा था जिसमें लिखा था कि यह मेरी करनी का फल है. मौके पर एसपी देहात, सीओ इंस्पेक्टर जिला मुख्यालय से एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और सारे मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई. मृतका को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर उनको ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया.
http://Samsung Galaxy M सीरीज के ये दो स्मार्टफोन हुए सस्ते, जानिए नई कीमतें









