नई दिल्ली. तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह टी. नटराजन को टीम इंडिया स्क्वॉड में शामिल किया गया है. सीरीज का तीसरा टेस्ट 7 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के दौरान पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण लंगड़ाते हुए उमेश को मैदान छोड़ना पड़ा था. बीसीसीआई ने कहा कि उमेश यादव बाकी दो टेस्ट मैचों से पहले पूरी तरह उबर नहीं पाएंगे. उमेश और मोहम्मद शमी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब की प्रक्रिया से गुजरेंगे.
http://खुशियों पर सभी का हक होता है.. हां! यही है संवेदना!
मोहम्मद शमी भी चोटिल होने से बाहर हैं. बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया था. शमी को पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान दाहिने हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था. रोहित शर्मा अपनी क्वारंटाइन अवधि पूरी कर मेलबर्न में भारतीय टीम से जुड़ चके हैं. उन्होंने गुरुवार को अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया. उन्हें उपकप्तान बनाया गया है. मेलबर्न टेस्ट में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में चेतेश्वर पुजारा उपकप्तान थे. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 1-1 की बराबरी पर है.
http://जानिए क्या है लाइट हाउस प्रोजेक्ट, जिसकी पीएम मोदी ने रखी है आधारशिला











