আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खुशियों पर सभी का हक होता है.. हां! यही है संवेदना!

Published on: January 1, 2021
---Advertisement---

रायपुर. खुशियां मनाने का हक सभी को होता है और कुदरत ने जिन्हें कम दिया हो, उन्हें तो और ज्यादा होता है. इस बात को चरितार्थ कर दिखाया ‘संवेदना’ ने. राजधानी रायपुर में स्थित मानसिक विकलांग बच्चों की सेवा संस्था ‘संवेदना’ और ‘रेवा सॉल्यूशन’ की संयुक्त सद्भावनाओं से ‘घरौंदा’ में नववर्ष की पूर्वसंध्या खुशियों का रंग उपेक्षित बालक-बालिकाओं के संग इंद्रधनुष सा मनोरम दृश्य बिखेर रहा था. इस अवसर पर बालक-बालिकाओं को विविध व्यंजन परोसे गए, वहीं मनचाहा गिफ्ट भी दिया गया. ऐसे में खुशियों से झूमते हुए सभी बालक-बालिकाएं देर तक गीत संगीत के साथ थिरकते रहे.

http://जानिए क्या है लाइट हाउस प्रोजेक्ट, जिसकी पीएम मोदी ने रखी है आधारशिला


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राज्य गुणवत्ता समीक्षक के लिए 8 तक आवेदन

रायपुर. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा राज्य गुणवत्ता समीक्षक के लिए आवेदन आमंत्रित की गई है. इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 जनवरी 2021 तक निर्धारित है. राज्य गुणवत्ता समीक्षक के लिए कोई भी सेवानिवृत्त सिविल इंजीनियर अथवा प्रोफेसर (सिविल इंजीनियरिंग कॉलेज या पॉलीटेक्निक कॉलेज) छत्तीसगढ़ से अथवा पड़ोसी राज्यों के अनुभवी अभ्यर्थी (रोड़ व ब्रिज निर्माण में कन्सट्रशन एवं मेन्टीनेंस का कार्य अथवा समतुल्य योग्यता) वाले निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट www.pmgsy.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है.

http://नए साल पर प्रभास का तोहफा, शेयर किया 6 भाषाओं में ‘राधे श्याम’ का पोस्टर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now