नई दिल्ली. इस साल आपके पास सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की 9वीं सीरीज आज 28 दिसंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रही है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस स्कीम का इश्यू प्राइस 5,000 रुपए प्रति ग्राम तय किया है. इसमें आप 28 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी 2021 तक निवेश कर सकते हैं. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में ऑनलाइन निवेश करने वालों को 50 रुपए प्रति ग्राम यानी 500 रुपए प्रति 10 ग्राम की छूट मिल रही. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वालों को 5 जनवरी 2021 को गोल्ड बॉन्ड आबंटित किए जाएंगे.
http://तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 133/6, भारत जीत के करीब
स्कीम के तहत व्यक्तिगत निवेशक और हिन्दू अविभाजित परिवार एक वित्त वर्ष में कम से कम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम सोना खरीद सकता है. ट्रस्ट और वित्तीय वर्ष के समान इकाइयों के मामले में निवेश की ऊपरी सीमा 20 किलोग्राम है. बता दें कि ये बॉन्ड 8 साल की अवधि के लिए जारी किए जाते हैं और 5 साल के बाद इससे बाहर निकलने का विकल्प भी होता है. इसे खरीदने के लिए आपको अपने बैंक, बीएसई, एनएसई की वेबसाइट या डाकघर से संपर्क करना होगा. यहां से इसे डिजिटल तरीके से खरीदा जा सकता है.










