আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चाणक्य नीति : किसी पर भरोसा करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Published on: December 20, 2020
---Advertisement---

आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसे परखना जरूरी है क्योंकि अगर किसी पर भरोसा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो भविष्य में धोखा खाने से बच सकते हैं. चाणक्य नीति में एक श्लोक के माध्यम से बताया गया है कि किसी व्यक्ति को परखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

यथा चतुर्भि: कनकं परीक्ष्यते निघर्षणं छेदनतापताडनै:।

तथा चतुर्भि: पुरुषं परीक्ष्यते त्यागेन शीलेन गुणेन कर्मणा।।

चाणक्य नीति के पांचवें अध्याय में इस श्लोक के माध्यम से बताया गया है कि जिस प्रकार शुद्ध सोने को परखने के लिए घिसने, काटने, तपाने और कूटने जैसी परीक्षाएं ली जाती हैं. उसी प्रकार किसी व्यक्ति को परखने के लिए भी त्याग, गुण, कर्म एवं चरित्र इन चार बातों का ध्यान रखना चाहिए.

http://‘तांडव’ का टीजर रिलीज, दिखा सैफ अली खान का दमदार अवतार


त्याग की भावना

किसी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले ये देखना चाहिए कि वह दूसरों के सुख के लिए बलिदान देता है या नहीं. अगर कोई व्यक्ति दूसरों के सुख के लिए खुद के सुख का त्याग करता है तो उस पर भरोसा किया जा सकता है.

चरित्र का ध्यान

जिन लोगों का चरित्र अच्छा होता है वो लोग दूसरों के लिए भी गलत नहीं सोचते हैं, उन पर भरोसा कर सकते हैं. जबकि किसी दूसरे के बारे में गलत मंशा रखने वाले मनुष्यों पर भरोसा नहीं किया जा सकता.

http://टीम इंडिया को बड़ा झटका, मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज से बाहर


गुणों की तुलना

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन लोगों में क्रोध, आलस्य, स्वार्थ, झूठ और घमंड जैसे अवगुण होते हैं, उन पर भरोसा नहीं करना चाहिए. जो लोग शांत स्वभाव वाले और सच का साथ देने वाले हों उन पर विश्वास करना चाहिए.

कर्मों को परखना

जो लोग अपने स्वार्थ के लिए किसी को भी धोखा दें, लालची स्वभाव रखें और झूठ बोलकर धन कमाने पर विश्वास करें तो ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए. अच्छे कर्म करने वालों पर विश्वास रखना चाहिए.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now