नई दिल्ली. सैफ अली खान की अपकमिंग वेब सीरीज़ ‘तांडव’ का टीजर रिलीज़ हो गया है. फिल्म की कहानी भारतीय राजनीति पर आधारित है. इस वेब सीरीज़ में राजनीति, दलित और यूपी पुलिस के सम्बंधों की कहानी है, जिसमें सैफ दमदार रोल में नजर आ रहे हैं. हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर द्वारा प्रड्यूस ‘तांडव’ की वेब सीरीज़ का पहला टीजर सामने आया है, जिसमें केवल एक डायलॉग ने दमदार छाप छोड़ी है. वीडियो में राजनीतिक माहौल नजर आ रहा है, जहां भीड़ का हुजूम अपने नेता के सामने खड़ी है.
http://छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के पुनीत प्रांतीय संरक्षक नामांकित
सैफ अली खान राजनेता के रोल में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में केवल एक लाइन का संवाद सुनाई दे रहा है, जो काफी दमदार है. वीडियो में कहा जा रहा है- इस देश में जो प्रधानमंत्री है, वही राजा है. इस वेब सीरीज़ में सैफ अली खान के अलावा डिंपल कपाड़िया और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार हैं. बताया जा रहा है कि यह सीरीज़ उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बेस्ड है. इस वेब सीरीज का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है. बता दें कि वेब सीरीज 15 जनवरी को प्रीमियर होगी. देखिए ट्रेलर-
http://सहकारी समिति के कर्मियों की कोविड जांच में अब तक 17 कर्मी पॉजीटिव










