আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : कैसा होगा आज का दिन, जानिए सितारों के इशारे

Published on: December 20, 2020
---Advertisement---

आज अगहन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में हुआ है, जो दिन भर रहेगा. शतभिषा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग आज बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 20 दिसम्बर रविवार
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष षष्ठी दोपहर 2:52 तक

मेष : सेहत और खानपान पर ध्यान रखें. किसी से बेवजह ना उलझें. उच्चाधिकारियों के साथ संबंध सही रखें.

वृषभ : दिन शुभ रहेगा. अधिकारियों का पूर्ण सहयोग होगा. शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. सेहत अच्छी रहेगी.

http://टीम इंडिया को बड़ा झटका, मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज से बाहर



मिथुन : मित्रों के साथ बाहर जा सकते हैं. किसी बात को लेकर बहस ना करें. भाई बहनों का पूर्ण सहयोग होगा.

कर्क : कार्यक्षेत्र में अच्छा कार्य करेंगे. कुछ मानसिक तनाव होगा. प्रतिदिन सुबह व्यायाम करना उत्तम होगा.

सिंह : पिछले दिनों की गई मेहनत का फल आज रंग लाएगा. फिजूल की यात्रा से बचें. धनलाभ संभव है.

कन्या : रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. पुराने दिन की यादों को ताजा करने का अच्छा वक्त है, दिन खुशनुमा रहेगा.

तुला : दिन तनावपूर्ण हो सकता है. संतान की सेहत को लेकर चिंता होगी. बोलने से पहले शब्दों को चुन लेवें.

http://‘तांडव’ का टीजर रिलीज, दिखा सैफ अली खान का दमदार अवतार



वृश्चिक : किए गए निवेश का फल प्राप्त हो सकता है. मित्रों के साथ खुशनुमा वक्त गुजरेगा. यात्रा संभव है.

धनु : रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. आज ग्रहण की गई विद्या आने वाले समय में अच्छा लाभ प्रदान करेगी.

मकर : तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है. मेहनत का सार्थक लाभ मिलेगा. बेवजह यात्रा, बेफिजूल वाद-विवाद ना करें.

कुंभ : वाहन, प्रॉपर्टी संबंधित लाभ संभव है. आज किया गया निवेश आपको आने वाले समय में काफी मुनाफा देगा.

मीन : दिन अच्छा रहेगा. कार्य क्षेत्र से काफी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं.

http://छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के पुनीत प्रांतीय संरक्षक नामांकित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now