नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में 8 विकेट से शिकस्त मिलने के बाद अब टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दायां हाथ फ्रैक्चर होने की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं. शनिवार को पहले टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान पैट कमिंस की एक बॉल उनके दाएं हाथ पर लगी थी. इसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए थे और फिर उनकी वापसी नहीं हुई थी. न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सूत्रों ने बताया कि बल्लेबाजी के दौरान उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया है.
http://‘तांडव’ का टीजर रिलीज, दिखा सैफ अली खान का दमदार अवतार
दर्द की वजह से मैदान पर वह बैट नहीं पकड़ पा रहे थे. बाद में उन्हें मैदान से बाहर आना पड़ा. इसके बाद भारत की गेंदबाजी के दौरान भी वे मैदान से बाहर ही रहे थे. बता दें 22वें ओवर में कमिंस की एक बाउंसर शमी के कलाई में लगी. बाद टीम इंडिया के मेडिकल स्टाफ मैदान पर बुलाए गए. हालांकि फीजियो द्वारा पेन किलिंग स्प्रे भी लगाया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दर्द से राहत नहीं मिली और उन्होंने रिटायर्ड होने का फैसला किया.
http://छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के पुनीत प्रांतीय संरक्षक नामांकित











