पिथौरा. खल्लारी पुलिस ने भट्ठा दलालों द्वारा जबरन ले जाई गई एक महिला मजदूर को मुक्त करवाकर एक महिला दलाल सहित दो दलालों पर भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है. ज्ञात हो कि जिले से अब तक हजारों मजदूरों को ईंट भट्ठा में काम करने ले जाया जा चुका है पर देर से हरकत में आई पुलिस ने इस सप्ताह भट्ठा दलालों पर दूसरा मामला बनाते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा है. इस संबंध में खल्लारी थाना प्रभारी दीपा केंवट ने बताया कि पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर की गई कार्रवाई में विगत 9 दिसम्बर को खल्लारी थाना के ग्राम गबौद निवासी बीरबल यादव पिता तिजाऊ यादव (70) ने मंगलवार को उनकी बहू का दो लोग अपहरण कर ले गए हैं की रपट लिखाई.
http://सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज का भाव
बाद खल्लारी पुलिस की सक्रियता से मात्र 24 घण्टे के भीतर ही अपहृत महिला को छुड़वाकर ओड़िशा निवासी एक महिला सहित दोनों आरोपियो को धर दबोचने में सफलता हासिल की है. ओड़िशा के नुआपाड़ा के ग्राम महुआभाठा निवासी प्रकाश जैन पिता सुंदरलाल एवं महिला भट्ठा दलाल यशोदा मांझी पिता स्व बंसीलाल अक्सर प्रार्थी के घर आकर अपना उनके ऊपर 22 हजार का कर्ज बताकर उसे वापस मांगते थे. पर प्रार्थी परिवार के रुपए न देने पर आरोपियों ने 7 दिसम्बर मंगलवार को प्रार्थी की बहू को ही अपने साथ ले गए और उसे ईंट भट्ठा में मजदूरी करने का दबाव बनाने लगे. उस दौरान उसे बाहर निकलने आने-जाने भी नहीं दिया जाता था. प्रार्थी की रपट के बाद जांच में थाना प्रभारी द्वारा तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों को ओड़िशा स्थित उनके घरों से दोनों आरोपियों की गिरफ्तार कर थाना में पूछताछ की गई.
http://कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
आरोपियों के बयान के आधार पर दोनो आरोपियों पर धारा 370, 506, 365, 354 (क) एवं 34 भादवि के तहत कार्रवाई की गई. पूरी कार्रवाई में जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में खल्लारी थाना प्रभारी दीपा केंवट, साइबर प्रभारी संजय राजपूत, प्रआ माधोराम यादव एवं सतीश पांडेय सहित म आ हेमलता साहू एवं दुर्गा भोई का सक्रिय योगदान रहा. ज्ञात हो कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के बावजूद हजारों मजदूरों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भट्ठा दलालों द्वारा ले जाया गया है।इस दौरान प्रशासनिक कार्यवाही भी हुई इसके बावजूद भट्ठा दलाल बेख़ौफ़ प्रशासन द्वारा घर पहुंचाए गए मजदूरों को पुनः भट्ठा ले गए. अब भट्ठा ले जाने वाले मजदूर खुलेआम घूम भी रहे हैं और कुछ दलाल मजदूरों को ले जाने के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया भी प्रारम्भ करने की खबर है.
ओपन स्कूल से हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी https://t.co/0V4GPft7x0
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 11, 2020







