আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने 12 रन से गंवाया आखिरी टी20, सीरीज पर 2-1 से कब्जा

Published on: December 8, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने 3 टी-20 की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया को 12 रन से हरा दिया. पहले दो मैच जीतने की वजह से टीम इंडिया ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की. इसी के साथ टीम इंडिया ने लगातार 5वीं टी-20 सीरीज जीत ली. वह मेजबान टीम का 3-0 से क्लीन स्वीप नहीं कर पाई. चार ओवरों में 23 रन देकर 3 विकेट लेने वाले मिशेल स्वेपसन मैन ऑफ द मैच रहे. मैन ऑफ द सीरीज हार्दिक पंड्या रहे. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज करते हुए 187 रन का लक्ष्य दिया था.

http://खरीदी केन्द्रों में बारदाने की कमी, कैसे होगी धान की खरीदी?



इसके जवाब में टीम इंडिया 7 विकेट गंवाकर 174 रन ही बना सकी. भारतीय टीम के लिए कप्तान विराट कोहली ने 61 बॉल पर सबसे ज्यादा 85 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर मिचेल स्वेप्सन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट गंवाकर 186 रन बनाए. मैथ्यू वेड ने 53 बॉल पर 80 और ग्लेन मैक्सवेल ने 36 बॉल पर 54 रन की पारी खेली. टीम इंडिया के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए, जबकि टी नटराजन और शार्दूल ठाकुर को 1-1 सफलता मिली.

http://6,000mAh की बैटरी के साथ Moto G9 Power भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now