আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

6,000mAh की बैटरी के साथ Moto G9 Power भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: December 8, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Moto G9 Power को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए रखी गई है. ग्राहक इसे इलेक्ट्रिक वायलेट और मेटालिक सेज कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री 15 दिसंबर से फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला Moto G9 Power एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसमें 6.8-इंच HD+ (720×1,640 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 4GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर मौजूद है.

http://छत्तीसगढ़ में डायल 112 से सुलझेंगी अब किसानों की भी समस्याएं



फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. इसका प्राइमरी कैमरा 64MP का है. इसके अलावा इसमें 2MP का सेकेंडरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है. वहीं, इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मौजूद है. मोटो G9 Power की इंटरनल मेमोरी 128GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. इसकी बैटरी 6,000mAh की है और यहां 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. इस फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है.

http://क्रैश हुए MiG-29 के पायलट निशांत का शव 11 दिनों बाद मिला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now