नई दिल्ली. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 टी-20 की सीरीज के पहले मैच में 11 रनों से हरा दिया. वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारत ने टी-20 सीरीज की बेहतरीन शुरुआत की है और 1-0 से बढ़त बनाई है. कैनबरा टी-20 में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 विकेट गंवाकर 150 रन ही बना सकी. टीम के लिए कप्तान एरॉन फिंच ने सबसे ज्यादा 35 रन की पारी खेली. वहीं भारत के लिए युजवेंद्र चहल और टी नटराजन ने 3-3 विकेट झटके. दीपक चाहर ने 1 विकेट लिया. चहल को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
http://अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, प्रेमिका के पति ने हत्या कर फेंकी थी लाश
इससे पहले केएल राहुल ने टी-20 क्रिकेट में शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए अर्धशतक जमाया, लेकिन रवींद्र जडेजा की आक्रामक पारी भारत के लिए ‘संकटमोचक’ साबित हुई जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में भारत को सात विकेट पर 161 रन तक पहुंचाया. टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए जबकि रवींद्र जडेजा ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए मोइजेस हेनरिक्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. मिशेल स्टार्क को 2 विकेट, एडम जाम्पा और मिशेल स्वेप्सन को 1-1 विकेट मिला.
http://गबन के आरोप में सुपरवाइजर और सेल्समैन गिरफ्तार, 10 लाख बरामद











