नई दिल्ली. भारत ने अपनी सबसे खतरनाक ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लैंड अटैक वर्जन का सफल परीक्षण किया है. इस मिसाइल का परीक्षण मंगलवार सुबह 10 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक अज्ञात द्वीप से किया गया. उसने सफलतापूर्वक अपने उस लक्ष्य वाले द्वीप को तबाह कर दिया. यह परीक्षण भारतीय सेना ने किया था. सेना में डीआरडीओ की ओर से विकसित मिसाइल प्रणाली की कई रेजिमेंट शामिल हैं. आज हुए परीक्षण का मकसद मिसाइल के रेंज को बढ़ाना था. जमीन से जमीन पर मार करने वाली इस मिसाइल की रेंज को बढ़ाकर 400 किलोमीटर किया गया है.
http://पीएम मोदी के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
ब्रह्मोस मिसाइल 28 फीट लंबी है. यह 3000 किलोग्राम वजन की है. इसमें 200 किलोग्राम के पारंपरिक और परमाणु हथियार लगाए जा सकते हैं. यह 300 किलोमीटर से 800 किलोमीटर तक की दूरी पर बैठे दुश्मन पर अचूक निशाना लगाती है. इसकी गति इसे सबसे ज्यादा घातक बनाती है. यह 4300 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हमला करती है. यानी 1.20 किलोमीटर प्रति सेकेंड. इसके छूटने के बाद दुश्मन को बचने का या हमला करने का मौका नहीं मिलता.
http://VIDEO : कियारा की फिल्म ‘इंदू की जवानी’ का ट्रेलर रिलीज
The supersonic cruise missile was testfired at 10 AM today & it successfully hit its target. The test was conducted by the Indian Army which has many regiments of the DRDO-developed Missile system. The strike range of BrahMos missile has now been enhanced to over 400 km: Sources https://t.co/dXlgqi9O2I
— ANI (@ANI) November 24, 2020









