नई दिल्ली. कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म ‘इंदु की जवानी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. कियारा आडवाणी और आदित्य सील की मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म अबीर सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित और टी सीरीज़ द्वारा निर्मित है. यह एक भारतीय की पाकिस्तानी से मिलने की कहानी है. कियारा भारतीय महिला की भूमिका निभा रही है, जबकि आदित्य पाकिस्तानी के किरदार में हैं. मल्लिका दुआ एक दोस्त की भूमिका निभाती है. इंदू डेटिंग के लिए अच्छा-सा लड़का ढूंढ रही है. सफलता ना मिलने पर वो डेटिंग ऐप का सहारा लेती है.
http://‘3 दिन के अंदर वनाधिकार पट्टाधारी किसानों का पंजीयन न होने पर किया जाएगा धरना-प्रदर्शन’
लड़के मिलते तो हैं, पर उन्हें शादी से अधिक दूसरी चीजों में दिलचस्पी होती है, जो इंदू को पसंद नहीं आता. एक लड़का मिलता है, पर मुसीबतें तब शुरू होती हैं, जब वो पाकिस्तानी निकलता है. बता दें कि ‘इंदु की जवानी’ सिनेमाघरों में 5 जून 2020 को रिलीज होने वाली थी. हालांकि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर फिल्म की रिलीज डेट को निर्माताओं ने आगे खिसका दिया. अब यह फिल्म 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. देखिए ट्रेलर-
http://मौनी रॉय के बोल्ड फोटोशूट ने मचाया हंगामा, देखिए तस्वीरें










