আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : आज बन रहे दो शुभ योग, देखें किस पर होगी श्रीगणेश की कृपा

Published on: November 18, 2020
---Advertisement---

ॐ सूर्याय नमः 18 नवम्बर बुधवार

कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी 23:16 तक

आज भगवान भास्कर दोपहर 3 बजे तक मूल नक्षत्र में रहेंगे. इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. मूल नक्षत्र होने से ध्वज और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के दो शुभ योग आज बन रहे हैं. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष : भावनाओं को वश में रखें. किसी से विवाद संभव है. मन की बात किसी को न बताएं. व्यापार लाभदायक रहेगा.

वृष : कार्य पूर्ण होंगे. प्रसन्नता तथा उत्साह से काम कर पाएंगे. मेहनत का फल मिलेगा. व्यापार ठीक चलेगा.

http://KBC 12 : मोहिता बनीं दूसरी करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल पर छोड़ा गेम



मिथुन : दुष्ट व्यक्तियों से सावधान रहें. हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. व्यस्तता रहेगी. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी.

कर्क : समय की अनुकूलता का लाभ लें. प्रमाद न करें. निवेश शुभ फल देगा. यात्रा लाभदायक रहेगी. प्रसन्नता रहेगी.

सिंह : मन में दुविधा, आय में निश्चितता रहेगी. नए संबंध बनाने से पहले विचार कर लें. अपरि‍चितों पर अधिक भरोसा ठीक नहीं.

कन्या : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. समस्या का अंत होगा. प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी. भाग्य का साथ रहेगा.

तुला : धन प्राप्ति सुगम होगी. मान-सम्मान मिलेगा. कार्यकारी अनुबंध हो सकते हैं. योजना फलीभूत होगी.

http://इस बैंक के ग्राहकों को झटका, नहीं निकाल पाएंगे 25000 रुपए से ज्यादा



वृश्चिक : लाभ व पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. पूजा-पाठ में मन लगेगा.

धनु : शारीरिक व आर्थिक हानि की आशंका है, लापरवाही न करें. उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. जोखिम के कार्य टालें.

मकर : भाग्य का साथ रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग होगा. घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. लाभ होगा.

कुंभ : आय में वृद्धि होगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. क्रोध पर नियंत्रण रखें. शारीरिक कष्ट की प्रबल आशंका है.

मीन : शैक्षणिक व शोध इत्यादि के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. मान-सम्मान मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी.

http://वनाधिकार पट्टाधारी किसानों का पंजीयन करने साफ्टवेयर में व्यवस्था नहीं, धान नहीं बेच पाएंगे किसान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now