नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची जारी कर दी है. भूपेंद्र यादव को बिहार और कैलाश विजयवर्गीय को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना की जिम्मेदारी तरुण चुघ को दी है तो वहीं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को मणिपुर का प्रभारी बनाया है. सूची के मुताबिक मध्यप्रदेश का प्रभारी पी मुरली धर राव को बनाया गया है.
http://नेशनल हाइवे पर मिली महिला की जली लाश, जांच में जुटी पुलिस
सत्या कुमार अंडमान निकोबार, वी मुरलीधरन आंध्र प्रदेश, दिलीप सैकिया अरुणाचल प्रदेश/झारखंड, वैजयंत पांडा दिल्ली/असम, दुष्यंत कुमार गौतम चंडीगढ़/पंजाब, डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़/ओड़िशा, विजया रहाटकर दमन दीव, सीटी रवि महाराष्ट्र/गोवा/तमिलनाडु का प्रभारी बनाया गया है. वहीं विनोद तावड़े हरियाणा, अविनाश राय खन्ना हिमाचल प्रदेश, अरुण सिंह कर्नाटक/ राजस्थान, सीपी राधाकृष्णन केरल, अब्दुल्लाकुट्टी लक्षद्वीप, पी मुरलीधर राव मध्य प्रदेश, चूबा एओ मेघायल और नलिन कोहली को नागालैंड का प्रभारी बनाया गया है.
http://सड़क किनारे मिला तेंदुए का शव, परीक्षण के बाद अंतिम संस्कार
Bharatiya Janata Party (BJP) releases list of its state in-charges; Sambit Patra has been appointed as in-charge of Manipur, Tarun Chugh appointed as in-charge of Jammu & Kashmir, Ladakh & Telangana. pic.twitter.com/SEhKunbDdI
— ANI (@ANI) November 13, 2020
http://महिला पार्षद गिगानी ने समस्या निराकरण के लिए सीएमओ को सौंपा ज्ञापन









