ॐ सूर्याय नमः 11 नवम्बर बुधवार
कार्तिक कृष्णपक्ष रमा-एकादशी
मेष : रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. विवेक का प्रयोग करें. प्रतिष्ठा, प्रसन्नता रहेगी.
वृष : लाभ के अवसर टलेंगे. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. चोट व रोग से बचें. जोखिम टालें. विवाद हो सकता है.
http://IPL : MI ने DC को 5 विकेट से हराया, 5वीं बार जीता खिताब
मिथुन : निवेश शुभ रहेगा. यात्रा मनोनुकूल रहेगी. प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी. जोखिम न लें.
कर्क : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. आय व प्रसन्नता में वृद्धि होगी. नए मित्र बनेंगे. दिन सुखमय होगा.
सिंह : मेहनत का फल मिलेगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यवसाय लाभदायक रहेगा. निवेश में जल्दबाजी न करें.
कन्या : क्रोध व संवेदनशीलता अधिक रहेगी. आय में निश्चितता रहेगी. भागदौड़ रहेगी. जोखिम न उठाएं.
तुला : भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. बड़ा सौदा लाभ दे सकता है.
http://देशभर में घूम-घूम कर श्री रामचरित मानस, श्रीमद्भगवद्गीता नि:शुल्क पाठ कर रहा एक परिवार
वृश्चिक : आशंका-कुशंका के चलते कार्य प्रभावित होंगे. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. झंझटों से दूर रहें.
धनु : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. लाभ बढ़ेगा. समस्याएं कम होंगी. मित्र व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे.
मकर : यात्रा मनोरंजक रहेगी. कारोबार से लाभ होगा. संगीत आदि में दिलचस्पी बढ़ेगी.
कुंभ : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. घर-परिवार की चिंता रहेगी. दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें.
मीन : योजना बनेगी. व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा. निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें. स्वास्थ्य का ध्यान रखे.
http://मुख्यमंत्री ने धान पंजीयन की अवधि एक सप्ताह बढ़ाई, अब 17 तक होगा पंजीयन











