रजिंदर खनूजा
पिथौरा. ग्राम चेचरापाली का एक परिवार विगत एक दशक से अधिक समय से श्री रामचरित मानस एवं श्रीमद् भागवत गीता का निःशुल्क कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहा है. ये परिवार अब तक जम्मू कश्मीर सहित ओड़िशा, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्यप्रदेश सहित अपने स्वराज्य छत्तीसगढ़ के सैकड़ों मन्दिरों एवं धार्मिक स्थानों पर अपनी प्रस्तुति दे चुका है. इस पार्टी के मुखिया कमलसाय चौहान के अनुसार वे ये सब मात्र धर्म जागरण के लिए कर रहे हैं. पिथौरा से करीब 15 किलोमीटर दूर बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखण्ड के ग्राम बया के पास एक छोटा सा गांव है चेचरापाली.
http://मुख्यमंत्री ने धान पंजीयन की अवधि एक सप्ताह बढ़ाई, अब 17 तक होगा पंजीयन
इस गांव में जन्मे पले बढ़े वीरकमल साय चौहान लगातार विगत एक दशक से अधिक समय से श्री रामचरित मानस एवं श्रीमद् भागवत का पाठ कर रहे हैं. गांव के पास पहाड़ी झरना के समीप डोंगीपानी में वर्तमान में निवास कर रहे हैं. अपनी जमीन बेचकर एक छोटी पुरानी कार खरीद कर श्री चौहान अपनी पत्नी उत्तरा बाई, बहन मीरा भोई एवं बेटी अंजली भोई के साथ मन्दिरों में पहुंचकर सुमधुर संगीत के साथ श्री रामचरित मानस का पाठ करीब तीन-चार घण्टे तक करते हैं. श्री चौहान का कहना है कि इस दौरान श्रोताओं द्वारा चढ़ाए गए रुपए से अपनी कार खर्च एवं भोजन पानी का खर्च निकल जाता है.
http://धान खरीदी के लिए बनेंगे नए खरीदी केन्द्र, एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करने के निर्देश
महादेव मार्कण्डेय रामायण पार्टी के नाम से विख्यात वीरकमल को किसी ने कभी ये नहीं कहा कि वे धर्म के लिए श्री रामचरित मानस का पाठ करें. वे स्वयं ही भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण के आदर्श से प्रभावित होकर ही देश के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान की गाथा सुनाते हैं. इसके लिए उनकी ओर से कोई शुल्क भी निर्धारित नहीं है. सोमवार रात पिथौरा के थानेश्वर महादेव मंदिर में उक्त पार्टी ने अपनी प्रस्तुति दी. श्री रामचरित मानस पाठ एवं टीका के अलावा भजन ने भी भक्तों को अंत तक बांधकर रखा.
Tata Harrier Camo Edition लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स https://t.co/NDo7E8Jmw1
— Cg Janadesh (@CJanadesh) November 10, 2020







