नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस (MI) ने एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीत लिया. दुबई में मंगलवार रात आईपीएल के 13वें सीजन के फाइनल में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 5 विकेट से मात दी. मुंबई इंडियंस लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनी. उसने कुल 5वें खिताब पर कब्जा जमाया. मुंबई इससे पहले 2013, 2015, 2017, और 2109 में आईपीएल चैम्पियन रही थी. ये पांचों खिताब उसने रोहित शर्मा की कप्तानी में हासिल किए है. पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना अधूरा रहा.
http://देशभर में घूम-घूम कर श्री रामचरित मानस, श्रीमद्भगवद्गीता नि:शुल्क पाठ कर रहा एक परिवार
दुबई के मैदान पर दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 157 रन का लक्ष्य दिया जवाब में मुंबई ने 18.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 157 रन बनाते हुए मैच जीत लिया. टीम के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 51 बॉल में 68 और ईशान किशन ने 19 बॉल में 33 रन बनाए. इससे पहले दिल्ली ने 7 विकेट पर 156 रन बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 65 और ऋषभ पंत ने 56 रन की पारी खेली. मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. बोल्ट के अलावा नाथन कुल्टर-नाइल ने 2 और जयंत यादव ने 1 विकेट लिया.
http://मुख्यमंत्री ने धान पंजीयन की अवधि एक सप्ताह बढ़ाई, अब 17 तक होगा पंजीयन
Five time IPL CHAMPIONS @mipaltan 👏👏#Dream11IPL pic.twitter.com/tBI6xF1J2E
— IndianPremierLeague (@IPL) November 10, 2020











