আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शादी के बाद पता चला गंजा है पति, पत्नी ने दर्ज कराया केस

Published on: November 2, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. फिल्म बाला की कहानी ठाणे जिले के मीरारोड इलाके में उस वक्त सच होती दिखाई दी, जब एक महिला ने अपने पति और परिवार वालों के खिलाफ गंजापन छिपाकर शादी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई. दरअसल, एक 27 साल की चार्टर्ड अकाउंटेंट महिला का कहना है कि उसका पति गंजा है और वह विग लगाता है. यह बात उससे छिपाई गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी पति की उम्र 29 साल है और वह एक प्राइवेट फर्म में काम करता है. पति ने अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद ठाणे कोर्ट में अग्र‍िम जमानत की अर्जी लगाई है. कोर्ट ने उसे निर्देश दिए हैं कि वह खुद को पुलिस के हवाले कर दे.

http://IPL 2020 : KKR ने RR को 60 रनों से हराया, प्ले-ऑफ की रेस में बरकरार



पत्नी की शिकायत में कहा गया है कि जब उसे पता चला कि उसका पति विग लगाता है तो वह शॉक्ड रह गई. यह बात शादी से पहले पति ने एक बार भी नहीं बताई थी. उनकी अभी हाल ही में शादी हुई है. पत्नी ने शिकायत में यह भी बताया कि यदि उसे इस बारे में जरा भी पता होता है कि उसका होने वाला पति गंजा है तो वह कतई शादी नहीं करती. इस बारे में महिला ने जब अपने ससुराल में बात की तो उन्‍होंने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है. नाराज महिला ने इसके बाद अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी और मानहानि का केस दर्ज कराया है.

http://कोरोना से जंग में छत्तीसगढ़ की बेटियों का संदेश, लोकप्रिय हो रहा है छत्तीसगढ़ी जन-जागरूकता गीत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now