नई दिल्ली. सोशल मीडिया में इस समय चार साल की एक बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसकी खूब तारीफ हो रही है. वीडियो इतना प्यारा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुद को इसकी तारीफ करने से नहीं रोक सके. दरअसल, मिजोरम की 4 साल की बच्ची एस्थर हनमते का गाया वीडियो ‘मां तुझे सलाम…वंदे मातरम’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्कि मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा, चोटी के संगीतकार ए आर रहमान ने भी इस्थर हनमते के इस वीडियो की तारीफ की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार साल की बच्ची की इस प्रस्तुति को ‘मनमोहक एवं सराहनीय’ करार दिया है.
http://काजल ने पति का हाथ चूमते शेयर की तस्वीर, लिखा स्पेशल नोट
मिजोरम के मुख्यमंत्री के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा- मनमोहक एवं सराहनीय. इस प्रस्तुति के लिए हनमते पर गर्व है. मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने ट्वीट कर कहा कि मिजोरम के लुंगलेई की रहने वाली चार साल की बच्ची ने मां तुझे सलाम…वंदे मातरम की शानदार प्रस्तुति दी. वहीं संगीतकार ए आर रहमान ने एस्थर हनमते की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्यारी बच्ची की पेशकश कमाल है. पूर्व आर्मी चीफ वेद मलिक ने भी इस बच्ची की तारीफ की है और कहा है कि ये शानदार प्रस्तुति है.
http://10 शादियों के बाद भी नहीं मिला ‘काबिल पति’, 11वीं की तलाश में महिला
Adorable and admirable! Proud of Esther Hnamte for this rendition. https://t.co/wQjiK3NOY0
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2020









