আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2020 : RR ने KXIP को 7 विकेट से हराया, प्ले-ऑफ की रेस में बरकरार

Published on: October 30, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. IPL के 13वें सीजन के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को 7 विकेट से हरा दिया. पंजाब को लगातार 5 जीत के बाद यह हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ ही प्ले-ऑफ के लिए पंजाब की राह मुश्किल हो गई है. वहीं, राजस्थान अब भी रेस में बनी हुई है. दोनों टीम के 12-12 पॉइंट हैं. पॉइंट्स टेबल में पंजाब चौथे और राजस्थान 5वें नंबर पर है. अबु धाबी में खेले गए मैच में पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन का लक्ष्य दिया था. जवाब में राजस्थान ने 17.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 186 रन बनाते हुए मैच जीत लिया.

http://वन्य प्राणी तेंदुआ के अवैध शिकार में चार आरोपियों को जेल



लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत शानदार रही थी. ओपनर बेन स्टोक्स ने 26 बॉल पर 50 रन की तेज पारी खेली, जबकि रॉबिन उथप्पा ने 23 बॉल पर 30 रन बनाए. बाद संजू सैमसन (48), कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 31) और जोस बटलर (नाबाद 22) रनों का योगदान रहा. पंजाब के लिए मुरुगन अश्विन और क्रिस जॉर्डन ने 1-1 विकेट लिया. इससे पहले पंजाब ने 4 विकेट गंवाकर 185 रन बनाए. क्रिस गेल 63 बॉल पर 99 रन बनाए. गेल ने टी-20 क्रिकेट में अपने 1000 छक्के पूरे कर लिए हैं. उन्होंने इस पारी में 7वां छक्का लगाते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली. लोकेश राहुल (46), निकोलस पूरन (22) रन की पारी खेली. राजस्थान के लिए बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट लिए.

http://मकान मालकिन की बच्ची ने नहीं कहा पापा, पुलिसकर्मी ने सिगरेट से जगह-जगह दागा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now