আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वन्य प्राणी तेंदुआ के अवैध शिकार में चार आरोपियों को जेल

Published on: October 30, 2020
---Advertisement---

रायपुर. राज्य के वनमण्डल जशपुर के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पत्थलगांव के बुलडेगा परिसर में ग्राम पतराटोली के पास एक तेंदुआ के अवैध शिकार में वन विभाग द्वारा 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिला कराया गया है. अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरूण पाण्डेय ने बताया कि इसके आरोपियों में ग्राम पतराटोली के हेमसागर वल्द तेज राम, गोपाल राम वल्द कोंदा राम, चन्दन साय वल्द अमर साय तथा केसर वल्द बुधियार साय जाति गोंड शामिल हैं. आरोपियों से अवैध शिकार में प्रयुक्त औजार तथा जीआई बिजली तार आदि सामग्रियों को भी जब्त कर लिए गए हैं.

http://मकान मालकिन की बच्ची ने नहीं कहा पापा, पुलिसकर्मी ने सिगरेट से जगह-जगह दागा



इस संबंध में वनमण्डलाधिकारी जशपुर जाधव श्रीकृष्ण ने जानकारी दी कि विगत दिवस 27 अक्टूबर को वन परिक्षेत्र पत्थलगांव के बुलडेगा परिसर में एक नर तेंदुआ के मृत होने की सूचना के आधार पर विभागीय अमले द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर खोजबीन की गई. इस दौरान उप वन मण्डलाधिकारी पत्थलगांव के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा तेंदुआ के अवैध शिकार में संलिप्त ग्राम पतराटोली निवासी 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा जंगली सुअर के शिकार के उद्देश्य से जंगल किनारे ग्राम पतराटोली के पास खेत में बिजली तार बिछाया गया था. जिसमें एक तेंदुआ की मृत्यु करंट की चपेट में आने से हो गई.

http://चुनाव आयोग ने कमलनाथ से छीना स्टार प्रचारक का दर्जा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now