नई दिल्ली. ईवीएम को लेकर हरियाणा में भाजपा के विधायक एवं प्रत्याशी बख्शीश सिंह की कथित विवादित टिप्पणी वाले वीडियो को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को तंज कसते हुए कहा कि बख्शीश सिंह भाजपा में सबसे ईमानदार व्यक्ति हैं. राहुल गांधी ने सिंह की कथित टिप्पणी वाला वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि यह भाजपा में सबसे ईमानदार में आदमी हैं. दरअसल, सिंह की कथित टिप्पणी वाला वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया और विधानसभा क्षेत्र में सुधारात्मक कार्रवाई के लिए एक विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया.
वीडियो में करनाल की असंध सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बख्शीश सिंह विर्क कथित रूप से लोगों से यह कहते हुए दिख रहे हैं कि बटन जो मर्जी दबा लो, निकलना फूल ही है. आप जिसे भी वोट देंगे, हमें पता चल जाएगा. ऐसा मत सोचिए कि हमें पता नहीं चलेगा. हम जानबूझकर आपको नहीं बताएंगे, लेकिन अगर हम चाहें, तो हम पता लगा सकते हैं. क्योंकि मोदीजी बुद्धिमान हैं. मनोहरलाल भी बुद्धिमान हैं. आप जो चाहें वोट दे सकते हैं, आपका वोट कमल को ही जाएगा. हालांकि विर्क ने इसे वीडियो को लेकर कहा कि यह फर्जी है और आरोप लगाते हुए कहा कि उनके विरोधी उन्हें और उनकी पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं.
http://Reliance Jio ने यूजर्स को दिया झटका, बंद किए ये दो सबसे सस्ते डाटा पैक
The most honest man in the BJP. pic.twitter.com/6Q4D43uo0d
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 21, 2019









