আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

INDvSA : रोहित-रहाणे के बाद छाए जडेजा और उमेश, दक्षिण अफ्रीका 9/2

Published on: October 20, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित कर दी. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट गंवा कर 9 रन बनाए हैं. दूसरे दिन चाय के बाद का खेल खराब रोशनी की वजह सेनहीं हो पाया. खेल रोके जाने के समय तक कप्तान फाफ डु प्लेसिस (1) और जुबैर हमजा बिना खाता खोले क्रीज पर नाबाद हैं. भारत की ओर से मोहम्मद शमी और उमेश यादव को एक-एक विकेट मिले हैं.

http://VIDEO : खेलते-खेलते दूसरी मंजिल से गिरा मासूम, नहीं आई कोई चोट

दक्षिण अफ्रीका अभी भारत के स्कोर से 488 रन पीछे है. टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित कर दी. रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार दोहरा शतक जड़ा. रोहित ने 255 गेंदों में 28 चौके और 6 छक्कों की मदद से 212 रन बनाए. उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया. रहाणे ने 115 रन बनाए. रवींद्र जडेजा (51) ने भी अर्धशतक बनाया. उमेश यादव ने 10 गेंदों पर 31 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अधिक विकेट जॉर्ज लिंडे को 4, कैगिसो रबाडा को तीन जबकि एनरिक नोर्टजे एवं डेन पीट को 1-1 विकेट मिला.

http://राजकुमार और मौनी ने इस गाने पर किया रोमांटिक डांस, वायरल हुआ VIDEO

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now