আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2020 : CSK की प्ले-ऑफ की राह हुई मुश्किल, RR ने 7 विकेट से हराया

Published on: October 19, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईपीएल के 13वें सीजन के 37वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 7 विकेट से हरा दिया. अबु धाबी में खेले गए मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 126 रन का टारगेट दिया. जवाब में राजस्थान ने 17.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम 8 अंकों के साथ निचले पायदान से 5वें स्थान पर आ गई. उसकी प्ले-ऑफ उम्मीदें अब भी जिंदा हैं. सीजन में 7वीं हार के साथ चेन्नई की प्ले-ऑफ की राह मुश्किल हो गई है. महेंद्र सिंह धोनी अपने रिकॉर्ड 200वें आईपीएल मैच को यादगार नहीं बना पाए.

http://फ़र्ज़ी ऋण पुस्तिका का मामला, SDM ने पटवारी को किया निलंबित



जोस बटलर ने 48 बॉल पर 70 रन की नाबाद पारी खेली. बटलर ने स्मिथ के साथ चौथे विकेट लिए 98 रन की नाबाद पार्टनरशिप भी की. उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया. स्मिथ ने नाबाद 26 रन बनाए. दोनों ने आखिरी 5 ओवरों में 45 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई. चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने 2 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया. इससे पहले चेन्नई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 125 रन ही बना पाई. रविंद्र जडेजा सबसे ज्यादा 35 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके अलावा कप्तान एमएस धोनी ने 28 और सैम करन ने 21 रन बनाए. राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल और राहुल तेवतिया को एक-एक विकेट लिया.

http://नायब तहसीलदार से विवाद, गाड़ी का शीशा तोड़ा, एक ही परिवार के 9 गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now