আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पत्नी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति, वजह जान रह जाएंगे दंग!

Published on: October 9, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक पति ने अवैध संबंधों के शक में हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. पति ने पहले तो फरसे से अपनी पत्नी की गर्दन काट दी फिर कटा सिर लेकर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. मामला उत्तर प्रदेश के बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के ग्रामीण मोहल्ले नेतानागर का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां रहने वाले किन्नर (35) नाम के व्यक्ति को अपनी पत्नी विमला (28) पर अवैध संबंधों का शक था. जिसकी शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे उसने फरसे से गर्दन पर वार करके हत्या कर दी.

http://MG Gloster भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स



घटना में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसे महिला का प्रेमी बताया जा रहा है. अपर एसपी ने बताया कि आरोपी कटा सिर लेकर खुद बबेरू थाने पहुंचा और बोला कि मैंने अपनी पत्नी का सिर काट दिया है. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. महिला का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और घायल प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अपर एसपी ने बताया कि मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी पुलिस हिरासत में है, महिला के कटे सिर को शेष बॉडी के साथ सील कर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और घायल प्रेमी का इलाज चल रहा है.

http://एम्स के डायरेक्टर ने कहा- सर्दियों में प्रदूषण से बढ़ेगा कोरोना का खतरा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now